रायपुर – शिव भक्ति और साहित्य के रंगों से सजी एक खास शाम 23 अगस्त, रविवार को राजधानी रायपुर में देखने को मिलेगी। सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा के अवसर पर स्वर्गीय कवि एवं गीतकार शिव कुमार यदु ‘शिकुम’ की स्मृति में कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।कार्यक्रम रात्रि 8 बजे अशोक नगर, रायपुर में आयोजित होगा। इस कवि सम्मेलन में प्रदेश के जाने-माने कवि और कवयित्री अपनी रचनाओं से श्रोताओं को गुदगुदाएंगे, भाव-विभोर करेंगे और काव्य की रसधारा प्रवाहित करेंगे। कार्यक्रम में कथावाचक पं. श्री अभिषेक मिश्रा जी भी उपस्थित रहेंगे।आयोजक वायुपुत्र हनुमान मंदिर समिति ने बताया कि शिव महापुराण कथा के पावन अवसर पर आयोजित यह कवि सम्मेलन श्रद्धा, भक्ति और साहित्य का सुंदर संगम होगा। आयोजकों ने साहित्यप्रेमियों और श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस यादगार आयोजन का हिस्सा बनने की अपील की है।
