चेमल में माइंस खोलने के बावजूद स्थानीय लोगों को ना रोजगार, न ही क्षेत्र का विकास-शिवसेना

कांकेर – दुर्गूकोंदल ब्लॉक के ग्राम चेमल में पुष्प स्टील कंपनी द्वारा किए गए वादों को पूर्ण कराने,लौह अयस्क उत्खनन में की जा रही अनियमितता, पर्यावरण प्रदूषण पर रोक लगाने एवं क्षेत्र के ग्रामीणों को रोजगार दिलाने की मांग को लेकर शिवसेना के नेतृत्व में ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन। शिवसेना प्रदेश सचिव महेश वासुदेव दुबे ने कहां पुष्प स्टील कंपनी के द्वारा लौह अयस्क उत्खनन का कार्य किया जा रहा है लेकिन अभी तक उनके द्वारा माइनिंग संबंधित नियम व शर्तों का पालन नहीं किए जाने की बात सामने आ रही है। पुष्प स्टील कंपनी द्वारा खदान प्रारंभ होने के पूर्व स्थानीय क्षेत्र की जनता, मजदूर एवं क्षेत्र के विकास की तमाम घोषणाएं की गई थी एवं लिखित में दिया गया था कि हम स्थानीय क्षेत्र का विकास करेंगे। स्थानीय लोगों को लौह अयस्क खदान में काम पर रखेंगे किंतु खदान खोलने एवं खदान से बाहर परिवहन चालू हो जाने के बाद कंपनी अपने तमाम वादे से मुकरते हुए जनता को ठेंगा दिखा रही है। जिसका शिवसेना कड़ी विरोध करता है। स्थानीय ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगे रखी थी पुष्प स्टील माइंस के प्रभावित ग्राम पंचायत के लोगों को शत् प्रतिशत रोजगार दिया जाएं, लाल पानी को रोकने हेतु निकासी नाली निर्माण किया जाएं, डी एम एफ का राशि प्रभावित ग्राम पंचायत को दिया जाएं, रॉयल्टी की सुविधा ग्राम पंचायत को दिया जाएं, प्रभावित ग्राम पंचायत के आश्रित ग्रामों में पेयजल की सुविधा, एंबुलेंस की सुविधा एवं एमबीबीएस डॉक्टर व नर्स कंपनी के द्वारा दिया जाएं, ग्राम पंचायत के आश्रित ग्रामों के गलियों में सोलर लाइट की सुविधाएं दी जाएं, ग्राम पंचायत के आश्रित ग्रामों में वृक्षारोपण किया जाना था लेकिन उनके द्वारा एक भी काम पूरा नहीं किया गया। श्री दुबे ने आगे कहां पुष्प स्टील कंपनी द्वारा लौह अयस्क के उत्खनन में किसी भी सरकारी नियम कायदा का पालन नहीं करते हुए, क्षेत्र की जनता, क्षेत्र की मजदूर, क्षेत्र के पर्यावरण का खुलेआम शोषण किया जा रहा है। जिस पर कोई देखने वाला नहीं है। अगर कंपनी की कार्यप्रणाली में सुधार नहीं होगा तो जन आंदोलन प्रारंभ किया जाएगा। पुष्प स्टील कंपनी मशीनीकरण बंद करें, समस्त काम मजदूरों के मार्फत कराएं। कंपनी अपने वादे अनुसार लौह अयस्क खदान प्रभावित समस्त ग्राम पंचायत के मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराएं। कंपनी सीएसआर मद से स्थानीय क्षेत्र के समस्त विकास कार्य कराएं, कंपनी लौह अयस्क परिवहन के लिए जिस मार्ग का उपयोग कर रही है वह महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना का मार्ग है इसका उपयोग बंद किया जाएं और कंपनी अपने स्तर पर मार्ग प्रबंध करें, एवं पुष्प स्टील कंपनी पर एफआईआर दर्ज करते हुए कार्यवाही किया जाएं। पुष्प स्टील कंपनी को लौह अयस्क अनुबंध की एवज में क्षतिपूर्ति वृक्षारोपण किया जाना था किंतु पुष्प स्टील कंपनी द्वारा कहीं भी क्षतिपूर्ति वृक्षारोपण नहीं किया गया। और वृक्षारोपण नहीं करने के बाद भी अधिकारी द्वारा कंपनी को लौह अयस्क उत्खनन का अनुमति दिया गया है जो कि गलत है अनुमति देने वाले अधिकारी पर एफआईआर दर्ज करते हुए कार्यवाही की जाएं एवं पुष्प स्टील कंपनी द्वारा जो करोड़ों टन लोहा बाहर ले जाकर बेचा गया है उसकी जांच करते हुए कार्रवाई की जाएं, अगर शीघ्र ही पुष्प स्टील द्वारा किया जा रहा अनियमितता, पर्यावरण प्रदूषण, भ्रष्टाचार एवं मजदूरों का शोषण बंद नहीं होता है तो शिवसेना(उध्दव बालासाहेब ठाकरे)आगे वृहद पैमाने पर जन आंदोलन करेगी। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से शिवसेना ब्लॉक अध्यक्ष संत पटेल सगनुराम नेताम हेमंत रावटे रोशन आमले सम्पत तिरसुनिया सोबित पटेल अमित कुमार इत्यादि उपस्थित थें।