संस्था स्तरीय काउंसलिंग 13 अगस्त को, मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा अनिवार्य
महासमुन्द – शासकीय पॉलीटेक्निक महासमुन्द में डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए चतुर्थ चरण की संस्था स्तरीय काउंसलिंग हेतु ऑनलाइन पंजीयन की प्रक्रिया जारी है। इच्छुक अभ्यर्थी 08 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन पंजीयन कर अपने पसंदीदा संस्थान एवं शाखा का विकल्प भर सकते हैं।
प्राचार्य ने बताया कि प्री-पॉलिटेक्निक टेस्ट (PPT) उत्तीर्ण अभ्यर्थी तथा डिप्लोमा इंजीनियरिंग (लेटरल एंट्री) के माध्यम से द्वितीय वर्ष में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थी संचालनालय तकनीकी शिक्षा, रायपुर की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
संचालनालय तकनीकी शिक्षा, रायपुर द्वारा जारी मेरिट सूची के आधार पर संस्था स्तर पर सीट आवंटन किया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थियों को 13 अगस्त 2026 को सुबह 10:00 बजे शासकीय पॉलीटेक्निक महासमुन्द में सभी मूल दस्तावेजों के साथ व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना अनिवार्य होगा।
प्रवेश संबंधी अधिक जानकारी के लिए प्रवेश अधिकारी हेमन्त कुमार वर्मा (व्याख्याता, भौतिकी) से मोबाइल नंबर 91310-02858 पर संपर्क किया जा सकता है।
