जिला बीजापुर, छ0ग0
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, सायबर सेल, यातायात पुलिस एवं कोतवाली द्वारा संयुक्त रूप से बीजापुर व्यापारी संघ, आम नागरिक को जागरूक करने चलाया अभियान
🔳 आज थाना कोतवाली बीजापुर परिसर में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, थाना कोतवाली पुलिस, यातायात पुलिस एवं साइबर सेल बीजापुर के द्वारा संयुक्त रूप से व्यापारी संघ बीजापुर एवं शहर के आम नागरिकों के साथ एक जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया।
🔳 बैठक में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारियों द्वारा उपस्थित व्यापारियों एवं नागरिकों को ऑनलाइन साइबर फ्रॉड के विभिन्न तरीकों, उनसे बचाव के उपायों तथा राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 के माध्यम से लागू नई SOP की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराने एवं साइबर क्राइम पोर्टल पर रिपोर्ट करने की समझाइश दी गई।
🔳 साइबर सेल बीजापुर की टीम द्वारा डिजिटल अरेस्ट, सेक्सटॉर्शन, फिशिंग, फर्जी लिंक, OTP एवं KYC फ्रॉड सहित विभिन्न साइबर अपराधों के तरीकों की जानकारी देते हुए उनसे बचाव के व्यावहारिक उपाय बताए गए तथा नागरिकों से किसी भी अज्ञात कॉल, लिंक अथवा लालच भरे संदेशों पर विश्वास न करने की अपील की गई।
🔳 यातायात पुलिस टीम द्वारा सड़क सुरक्षा के संबंध में जागरूक करते हुए नाबालिग बच्चों को वाहन न देने, ड्रंक एंड ड्राइव से बचने, यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा शहर में बेहतर पार्किंग व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक सुझाव एवं समझाइश दी गई ।
🔳 कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित नागरिकों एवं व्यापारियों को समाधान ऐप की उपयोगिता, उद्देश्य एवं जनहित में इसके प्रभावी उपयोग के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी गई तथा आवश्यकता पड़ने पर ऐप के माध्यम से शिकायत एवं सुझाव दर्ज करने के लिए प्रेरित किया गया।
🔳 बैठक में शहर के बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, व्यापारीगण, बैंक अधिकारी एवं पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों में साइबर सुरक्षा, बैंकिंग सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाकर सुरक्षित एवं जिम्मेदार समाज का निर्माण करना रहा।
