पखांजूर – बड़गांव-चिखली मार्ग पर यातायात हुआ था बाधित, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सूरजागढ़ माइंस की पेट्रोलिंग टीम,यातायात किया तत्काल बहाल।बड़गांव-चिखली मार्ग के समीप स्टेट हाईवे-25 पर बीती बुधवार रात तेज बारिश के दौरान एक बड़ा पेड़ गिर जाने से यातायात लगभग 2 घंटे तक बाधित रहा। अचानक हुए इस घटनाक्रम से मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
घटना की सूचना मिलते ही सूरजागढ़ माइंस की पेट्रोलिंग टीम तत्परता दिखाते हुए तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने बिना देरी किए सड़क पर गिरे पेड़ को हटाने का कार्य शुरू किया। लगातार बारिश और अंधेरे के बावजूद कर्मचारियों ने मशक्कत कर पेड़ को हटाया और मार्ग को साफ किया।
पेट्रोलिंग टीम की सक्रियता के चलते कुछ ही समय में सड़क से अवरोध हट गया, जिसके बाद यातायात पुनः सुचारु रूप से चालू हो सका। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी सहयोग किया और त्वरित कार्रवाई के लिए माइंस प्रबंधन की सराहना की।
इस घटना ने एक बार फिर आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया और समन्वय की आवश्यकता को उजागर किया है, जिससे आम नागरिकों को राहत मिल सकी। इन दिनों सूरजगढ़ माइंस प्रबंधन द्वारा परलकोट के विभिन्न सड़कों की जर्जर हालत को देखते हुए आमजनमानस को आवागमन सुविधा मुहैया करवाने बरसात में भी तमाम सड़कों का मरमत किया जा सके,क्षेत्रवासी माइंस प्रबंधन की इस पुनीत कार्य का भूरी भूरी प्रशंसा कर रहे है।
