किरंदुल – मिली जानकारी के अनुसार एनएमडीसी किरंदुल परियोजना में कार्यरत एक कर्मचारी को महाराष्ट्र प्रदेश के गढ़चिरौली जिले की पुलिस ने किरंदुल आ कर गिरफ्तार कर गढ़चिरौली थाने में ले गई है ।मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं होने के कारण हम जानकारी देने में असमर्थ है ।फिलहाल किरंदुल नगर में नगरवासियों के बीच चल रही कानाफूसी के मध्य इस बात की भी चर्चा जोरों पर है कि उक्त गिरफ्तार एनएमडीसी किरंदुल परियोजना का कर्मचारी एनएमडीसी का एक कर्मचारी होने के साथ साथ निजी कंपनियों में एक परिवहन ठेकेदार के रूप में भी बाहुबली ठेकेदार के रूप में भी जाना जाता हैं ।
