डी ए वी किरंदुल में सीबीएसई कक्षा 12वीं का परिणाम घोषित -छात्र छात्राओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन

किरंदुल — डी ए वी पब्लिक स्कूल किरंदुल कक्षा 12वीं का परीक्षा फल उत्साह जनक रहा विज्ञान संकाय एवं वाणिज्य संकाय में परीक्षा पर शत प्रतिशत रहा विद्यालय के वाणिज्य संकाय के छात्र अमित साहू ने 92.02% अंक प्राप्त कर पूरे विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया । विज्ञान संकाय में छात्र हरिता जी ने 90.6% अंक के साथ प्रथम स्थान ,आस्था साव ने 88% अंक के साथ द्वितीय एवं दीप्ति ठाकुर ने 85.4% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया । वाणिज्य संकाय में अमित साहू ने 92.02% अंक के साथ प्रथम, विशिष्ट सक्सेना ने 86% अंक के साथ द्वितीय एवं दीपिका सोनी ने 85.2 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया । कला संकाय के फ़लैश ठाकुर ने 78.4% अंक प्राप्त कर प्रथम अन्यया मजूमदार ने 77% अंक प्राप्त कर द्वितीय एवं तारा यादव ने 76.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया । अमित साहू ने इनफॉरमेशन प्रैक्टिस में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं संपूर्ण क्षेत्र को गौरवान्वित किया । विद्यालय के प्राचार्य संतोष श्रीवास्तव ने विद्यालय की इस सफलता पर छात्रों एवं शिक्षकों को शुभकामनाएं दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की ।