कांकेर – जिले के कोयलीबेड़ा ब्लॉक अंतर्गत पखांजूर क्षेत्र के हारनगर स्थित शासकीय आत्मानंद स्कूल में मंगलबार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों को *गुड टच – बैड टच*, व्यक्तिगत सुरक्षा और *बिना लाइसेंस के वाहन न चलाने* को लेकर विशेष जानकारी दी गई। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए स्कूल परिसर में *पौधा रोपण* भी किया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से *पखांजूर थाना प्रभारी टी.आई. तेज वर्मा*, *एस.डी.ओ.पी. कुलदीप बंजारे* और *वन विभाग से गणेशिया ध्रुव* विशेष रूप से उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बच्चों को साइबर सुरक्षा, यातायात नियम और नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई।इस अवसर पर स्कूल के सभी शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे। प्राचार्य ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में जागरूकता बढ़ती है।
