किसानों को मिली आधुनिक खेती और सरकारी योजनाओं की जानकारी.
कुम्ही गांव में आज “विकसित कृषि संकल्प अभियान” के अंतर्गत कृषि जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ग्राम पंचायत भवन में संपन्न हुआ, जिसमें कृषि विभाग के अधिकारियों एवं विशेषज्ञों ने किसानों को आधुनिक खेती की तकनीकों और विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान किसानों को मिट्टी परीक्षण, उन्नत किस्म के बीज, जैविक खाद, जल संरक्षण, तथा कम लागत में अधिक उत्पादन के प्रभावी उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया। अधिकारियों ने कहा कि वैज्ञानिक पद्धतियों से खेती अपनाकर किसान अपनी आय बढ़ा सकते हैं और खेती को अधिक लाभकारी बना सकते हैं।
इस अवसर पर डॉ. सौरभ पद्मशाली (सहायक प्राध्यापक), देवेंद्र देवांगन (सहायक प्राध्यापक), श्री एच.एस. तिग्गा (सहायक संचालक), अनिल कौशिक (सहायक संचालक), कालू राम वर्मा (वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी), नरेंद्र कश्यप (कृषि विकास अधिकारी), मुकेश साहू (ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी) उपस्थित रहे।
साथ ही हरिशंकर सुमेर, हरीश कुमार पांडे, सुश्री श्वेता साहू (ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, फिंगेश्वर) की भी सक्रिय भागीदारी रही।बैठक के दौरान किसानों की समस्याएं भी सुनी गईं तथा फसल उत्पादन बढ़ाने से जुड़े उपयोगी सुझाव दिए गए। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण किसान मौजूद रहे।ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि ऐसे जागरूकता अभियान किसानों को नई तकनीक अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे और गांवों में कृषि को सशक्त व लाभकारी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
