नवापारा राजिम:- समीपस्थ ग्राम परसदा में चैत्र नवरात्र का पर्व हर्ष एवं उमंग के साथ मनाया गया. इस अवसर पर शीतला मंदिर एवं गायत्री मंदिर में विधि विधान के साथ हवन पूजन कर पूर्णाहुति दिए.दिन भर भक्त माता की प्रतिमा पर श्रीफल, सोलह श्रृंगार चढ़ाकर गाँव की खुशहाली सुख-शांति व समृद्धि की कामना की. तत्पश्चात नव कन्या भोज कराया गया.इस दौरान सेवा मंडली द्वारा गीत गाते हुए व महिलाएं एवं नवयुवतियाँ सर पर जंवारा धारण कर बड़ी श्रद्धा के साथ चल रहे थे.माता रानी की नौ दिन की सेवा पश्चात् यशवंत वर्मा के घर एवं माता शीतला मंदिर से निकलकर ज्योत जंवारा का विसर्जन गाँव के बड़े तालाब में पहुंचा.जहाँ पर भक्तगण पूजा अर्चना कर नम आँखों से ज्योत जंवारा का विसर्जन किया.ज्योत जंवारा विसर्जन के समय श्रद्धालुओं की काफ़ी भीड़ रही.इस अवसर पर सरपंच रमेश वर्मा,उपसरपंच तारणी साहू पंडा अश्वनी तारक, यशवंत वर्मा ,पूरन लाल साहू,टीकू यादव,दुष्यंत वर्मा, अशोक वर्मा आशा राम साहू,खूबी तारक,रामखिलावन साहू,राजेश साहू,विनोद सेन, ललित साहू,रजऊ ध्रुव,संतराम बारले, रामजी खिलवारे,वीरेंद्र खुटियारे, मन्नूदास महिलांग, रामनारायण लहरी,डमरू तारक,नरेन्द्र साहू,केशव तारक, दुलार साहू,ठाकुर राम साहू,नंदकुमार वर्मा,शत्रुहन तारक,मोती तारक, धनऊ ध्रुव,रवि साहू, हलधर साहू चंदू लाल साहू,उमेश्वरी साहू,डिगेश्वरी वर्मा, दुलेश्वरी ध्रुव,राधिका वर्मा,गायत्री वर्मा,मुस्कान साहू,खुशबू साहू,माधुरी साहू,पंचगण सहित ग्राम वासी उपस्थित थे.
