किरंदुल का प्राचीन मंदिर रेलवे कॉलोनी में स्थित गणेश मंदिर -भगवान शिव का हुआ रुद्राभिषेक 

महाशिवरात्रि में भगवान शिव के रुद्राभिषेक बाद हुआ महाभण्डारा

किरंदुल – एनएमडीसी किरंदुल परियोजना की स्थापना के समय एनएमडीसी किरंदुल परियोजना से निकलने वाले लोह अयस्क को किरंदुल से विशाखापटनम तक लेकर जाने के लिए रेलवे द्वारा बिछाई गई रेल लाइन के मद्देनजर किरंदुल नगर में रेलवे स्टेशन के निर्माण के समय उस समय रेलवे विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिये बनाई गई आवासीय कालोनी में निवासरत लोगों ने रेलवे स्टेशन के समीप बड़े बड़े आम के पेड़ों के बीच एक भव्य मंदिर का निर्माण करते हुए भगवान शिव ,भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना की थी तब से रेलवे कालोनी किरंदुल में निवास करने वाले रेलवे कॉलोनी के भक्तों के द्वारा समय समय पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन मंदिर में किया जाता हैं ।इस ही कड़ी में महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर गणेश मंदिर में भगवान शिव के रुद्राभिषेक के साथ साथ भंडारे का भी आयोजन नगर वासियों के लिए किया गया ।