संस्कारों की नगरी किरंदुल में भव्य रूप से मनाया गया मातृ पितृ पूजन दिवस

किरंदुल : नगर के फुटबॉल ग्राउंड के पास स्थित शीतला मंदिर परिसर में मातृ पितृ पूजन दिवस कार्यक्रम भव्य रूप से मनाया गया । यह कार्यक्रम संत श्री आशारामजी बापू के साधकों व नगर के सज्जनों द्वारा आयोजित किया गया । कार्यक्रम के बच्चों ने अपने माता पिता का पूजन कर 7 बार परिक्रमा किया व उनकी आरती उतारी । साथ ही बाल संस्कार केन्द्र के बच्चों के द्वारा माता पिता के प्रति आदर की भावना जागृत करने हेतु सुन्दर नाटिका व नृत्य प्रस्तुत किया गया ।

कार्यक्रम में सुनीता साहू जिला मंत्री, भाजपा ने मंच संचालन करते हुए कहा कि वैलेंटाईन डे मनाकर युवा पीढ़ी गुमराह हो रही थी, जिसके लिए संत श्री आशारामजी बापू ने वर्ष 2006 से 14 फरवरी को मातृ पितृ पूजन दिवस मनाने की शुरुआत की । और आज ये पर्व विश्वव्यापी बन गया है ।

साथ ही दिनेश साहू सचिव शीतला मंदिर समिति ने कहा कि बच्चों को अपने धार्मिक व सांस्कृतिक विरासत को समझाने के लिए मातृ पितृ पूजन दिवस बहुत ही आवश्यक है और संत आशारामजी बापू द्वारा किये जा रहे संस्कृति रक्षा के कार्यों से लोगों को बहुत लाभ हो रहा है । बाल संस्कार केन्द्र सेवाधारी भरद्वाज वर्मा ने कहा कि विदेशों में अपने बूढ़े माता-पिता को वृद्धाश्रमों में भेज दिया जाता है जबकि हमारे भारत में मातृ देवो भव ! पितृ देवो भव ! की भावना से सदैव उनकी सेवा की जाती है लेकिन कुछ वर्षों से भारत में भी वृद्धाश्रमों की संख्या बढ़ते जा रही है ।कार्यक्रम में पधारे किरंदुल के वार्ड क्र. 14 की पार्षद गायत्री साहू एवं के.पी. साहू ने कहा की विदेशी संस्कृति का नक़ल करके युवा वर्ग अपने रास्ते से भटक रहे हैं, हमें अपनी संस्कृति का महत्त्व समझकर 14 फरवरी को मातृ पितृ पूजन दिवस मनाना चाहिए ।

 राजकुमार मांडा ए.जी.एम एन एम डी सी लिमि ,ने कहा कि जहाँ एक ओर कई लोग वैलेंटाईन्स डे सेलिब्रेट करने में लगे हैं वहीँ दूसरी ओर आप सभी अपने माता पिता के साथ बैठकर बहुत ही सुन्दर ढंग से मातृ पितृ पूजन दिवस मना रहे हैं । हमें अपने इस अच्छे कल्चर पर प्राउड होना चाहिए । कार्यक्रम में भूतपूर्व नेवी अफसर एवं योग शिक्षक संतोष कुमार कलिया रेलवे , निर्मल कुमार ,जी.एम., केआईओसीएल ,एस.सतीश कुमार प्लांट मेकनिकल , डी.नागराज राव (प्लांट मेकनिकल , श्रीनिवास राव , सोमना राजेश एवं उनके परिवार के लोग विशेष रूप से उपस्थित रहे । नगर के वार्ड नं.12, पुराना फाइन ओर कैंप से श्रीमती हरावती गोरंगा बाग, नारिंग वासु कुलदीप, पद्मा रानू राम बघेल, प्रेरणा सोहित नायक, अहिल्या नायक, एवं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया । कार्यक्रम के आयोजन में सीमा घनश्याम वर्मा, कविता गुरु, रीतु वर्मा, अनिल रात्रे, सुभाष घोष, जयंत साहू, नीलिमा वीरेन्द्र वैष्णव, सरिता मुकेश राय, प्रकाश, उदय विश्वकर्मा का विशेष योगदान रहा ।