किरंदुल – लौह नगरी किरंदुल में स्थित शशि शिखर शिवालय फुटबॉल ग्राउंड में 18 फरवरी को भव्य महाभंडारे का आयोजन होने जा रहा है। इस पावन अवसर को लेकर मंदिर परिसर में जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में भक्तों के शामिल होने की संभावना है।
मंदिर समिति के अध्यक्ष दिनेश साहू ने बताया कि सुबह विशेष पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक और भजन-कीर्तन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसके बाद दोपहर से महाभंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यापक व्यवस्था की गई है।आयोजन को सफल बनाने के लिए स्वयंसेवकों की टीम लगातार व्यवस्थाओं में जुटी हुई है। साफ-सफाई, पेयजल, बैठक व्यवस्था और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।मंदिर समिति के अध्यक्ष दिनेश साहू ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर महाभंडारे का प्रसाद ग्रहण करने और धर्मलाभ लेने की अपील की है।18 फरवरी को शशि शिखर मंदिर परिसर में भक्ति, सेवा और समर्पण का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।
