100 ईयर ऑफ हॉकी इन इंडिया -दंतेवाड़ा हॉकी संघ ने किया वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ियों का सम्मान ।

किरंदुल — देश में हॉकी खेल के 100 वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं ।इस खेल में जहाँ भारत ने सबसे अधिक ओलंपिक में मेडल जीते हैं ।इस ही क्रम में दंतेवाड़ा हॉकी संघ के तत्वाधान में 07 नवम्बर को किरंदुल नगर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया ।दंतेवाड़ा हॉकी संघ के जिला अध्यक्ष ए०के० सिंह और दंतेवाड़ा जिला हॉकी संघ के संरक्षक आशीष यादव ने बताया कि देश में हॉकी खेल के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर दंतेवाड़ा हॉकी संघ के तत्वाधान में 07 नवम्बर को किरंदुल के फुटबॉल ग्राउंड में किरंदुल और बचेली की हॉकी टीमों के मध्य फ्रेंडली मैच खेला गया । तत्पश्चात संध्या को जिला हॉकी संघ और श्रमिक संघ मेटल माइन वर्कर्स यूनियन इंटुक किरंदुल के तत्वाधान में नगर के जयस्तंभ चौक पर दीप प्रज्वलित कर अतिथियों का सम्मान किया गया ।एवं नगर के वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी मुरली चिंचोलकर तथा डी आर यादव का सम्मान किया गया । सर्वप्रथम कार्यक्रम को जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष ए के सिंह ने स्वागत भाषण से प्रारंभ किया ।कार्यक्रम को श्रमिक संघ एस के एम एस के महासचिव एवं किरंदुल के वरिष्ठ खिलाड़ी राजेश संधू ने भी संबोधित किया ।इस दौरान परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक उत्पादन के पी सिंह ,पालिकाध्यक्ष रूबी सिंह ,आर्सेलर मित्तल के उप महाप्रबंधक डॉ तेजप्रकाश ,परियोजना कार्मिक प्रमुख के एल नागवेणी ,पालिका उपाध्यक्ष बबलू सिद्दीकी, सिविल प्रमुख एस के पांडेय विशेष रूप से मौजूद रहे । मंच संचालन दिनेश साहू ने किया ।