प्रेस क्लब ने दी सुप्रसिद्ध कवि सुरजीत को श्रद्धांजलि।

धमतरी – प्रेस क्लब धमतरी द्वारा प्रेस क्लब भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जहां सुप्रसिद्ध कवि सुरजीत नवदीप एवं शहर के वरिष्ठ नागरिक के के ढांड को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रेस क्लब अध्यक्ष विशाल ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश पांडे व उमेश वशिष्ठ सहित अन्य पत्रकारों ने सुप्रसिद्ध कवि सुरजीत नवदीप के जीवनी पर प्रकाश डाल उनके साथ बिताए यादगार पलों को साझा किया और उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त कर साहित्य जगत के लिए इसे बड़ी क्षति बताया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष नरेश श्रोति, सचिव राज सोनवानी, सह सचिव सत्येंद्र शर्मा,सांस्कृतिक प्रभारी दिनेश देवांगन, पवन साहू, मुस्तफा दाऊदी, लोकेश करैत, कृष्णा राव जगताप, अवधेश पांडे सहित अन्य पत्रकार मौजूद थे।इस अवसर पर उभरते कवि मोहम्मद तारिक ने अपने कविता के माध्यम से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।