प्रधानमंत्री के जन्म दिवस के अवसर पर ग्राम मुजगहन के बुथ में सेवा पखवाड़ा के तहत “स्वच्छता अभियान” व एक पेड़ मां के नाम से “पौधारोपण” कर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया ।

धमतरी – देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर ग्राम मुजगहन के बुथ 99,100,101,102 में सेवा पखवाड़ा के तहत बाजार चौक पर “स्वच्छता अभियान” व एक पेड़ मां के नाम से “पौधारोपण” करके सेवा पखवाड़ा चलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन मनाया गया । स्वच्छता ही सेवा है इस उद्देश्य को चरितार्थ करने का प्रयास किया गया।इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती धनेश्वरी भूमेश साहू , बुथ अध्यक्ष  विनोद साहू ,भूमेश साहू , ईश्वर सेन , मुरली सिंन्हा ,व रामायण लाल साहू , डेरहा राम यादव , गुलाब साहू , लखन लाल सिंन्हा, प्रभारी देवनारायण सिंह नेमीचंद सिंन्हा ,नुतेश्वरी साहू निर्मला साहू भगवती साहू उषा साहू नंद साहू सहित वरिष्ठजन व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे!