सियासी नज़र — पीएम आवास योजना -हितग्राहियों को पालिका पार्षदों की जगह भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों ने बांटे प्रमाण पत्र 

किरंदुल – लोह नगरी किरंदुल में जहाँ एक तरफ भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है तो वहीं दूसरी तरफ हमेशा से विवादों के घेरे में रह कर प्रिंट मीडिया के साथ साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की सुर्खियों में बनी रहने वाली छत्तीसगढ़ राज्य की सबसे अमीर नगर पालिका कही जाने वाली किरंदुल नगर पालिका परिषद ने हमेशा से ही सुर्खियों में बनी रहनी की आदत सी बना ली है । उल्लेखनीय हैं कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 21 हितग्राहियों को आवास सुकृति का लाभ दिया गया । विदित हो कि किरंदुल पालिका क्षेत्र के 21 हितग्राहियों को किरंदुल नगर पालिका परिषद के सभागार में किरंदुल पालिका परिषद की अध्यक्ष ने प्रमाण पत्र प्रदान किया ।परंतु इस दौरान प्रचलित हो रही फ़ोटो ने किरंदुल के सियासी तापमान को 35 डिग्री से बढ़ाकर 40 डिग्री में ला दिया है क्योंकि उस फ़ोटो में हितग्राहियों को प्रमाण पत्र देते हुए किरंदुल भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी ही नज़र आ रही है जबकि वायरल फ़ोटो में पालिका अध्यक्ष के सामने की कुर्सी में किरंदुल पालिका के सीपीआई और कांग्रेस पार्टी के पार्षद भी दिख रहे हैं । परंतु सियासी नजरिए के हिसाब से विपक्षी पार्टियों के पार्षदों ने भी दूरी बनाए रखने में ही गनीमत समझी होगी । खैर जो भी हो यह भाजपा ,कांग्रेस और सीपीआई के पार्षद ही जाने । परंतु इस घटनाक्रम ने किरंदुल का सियासी तापमान तो बड़ा ही दिया है ।