तीजा पोरा महोत्सव के तहत विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन।

राजिम – बकली कुर्सी  दौड़ में बहन बेटियों ने जमकर भाग लिया ग्राम बकली में बहनों ने मनोरंजन के लिए तीजा पोरा महोत्सव के तहत विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था इस अवसर पर बहनों को प्रोत्साहित करने के लिए विजेताओं को पुरस्कार वितरण भी किया गया तथा युवा समिति द्वारा करूभात भी खिलाया गया प्रतियोगिता में मटकी फोड़ कुर्सी दौड़ फुगड़ी कबड्डी गरबा आदि खेल शामिल किए गए थे सोमवार दिन भर चले इस प्रतियोगिताओं में बहन बेटियों के साथ ग्राम की बहूआओ ने भी जमकर भागीदारी निभाते हुए माहौल को काफी रोमांचक बना दिया था। हुई प्रतियोगिताओं में मटकी फोड़ में भगवती यादव विजेता हुई कुर्सी दौड़ में जामुन साहू ने पहले और पूजा साहू दूसरा स्थान प्राप्त किया फुगड़ी में मनीषा साहू प्रथम स्थान कबड्डी में दुर्गा साहू प्रथम स्थान प्राप्त किये युवा समिति द्वारा करू भात खिलाते हुए चंद्र प्रकाश सेन ओमप्रकाश साहू डॉ नरोत्तम साहू टीकम साहू पुरुषोत्तम साहू हरिश्चंद्र साहू प्रांशु सेन सुभाष साहू भैयालाल साहू बल्लू साहू आदि लोग ने बताया कि बहन बेटियों के मनोरंजन के उद्देश्य से तीज पर्व के अवसर पर करूभात खिलाये गये युवा समिति द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया।