रावड़/राजिम:- पिकअप वाहन और बाइक की टक्कर में बाइक सवार नरेश निषाद 35 वर्ष का निधन हो गया। वहीं पीछे सवार राजू निषाद और शत्रुघ्न निषाद घायल हैं, जिसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विवेचना अधिकारी यादव ने बताया कि वाहन चालक अभी तक पकड़ से बाहर है। पिकअप वाहन चालक के खिलाफ अपराध कायम कर लिया गया है। देर शाम तक पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को शव सौंप दिया गया।
