किरंदुल — आई सी एस सी 10 वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के वार्षिक परिणाम बुधवार को सुबह 11 बजे घोषित कर दिए गए । जिसमे किरंदुल स्थित प्रकाश विद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत रहा,घोषित परिणामों में किरंदुल की छात्रों ने एक बार पुनः बाजी मारते प्रवीणता सूची में अपना नाम दर्ज किया।प्रकाश विद्यालय किरंदुल की छात्रा श्रद्धा सिंह ने 97.60अंक हासिल कर प्रथम स्थान ग्रहण किया । वंही सक्षम सिंह चौहान 95.20 अंक अर्जित कर दूसरे स्थान पर रहे। तृतीय स्थान में प्रवीण बाघ 89.60 प्रतिशत के साथ रहे ।बताया जा रहा है कि सभी विषयो के अंकों के आधार पर श्रद्धा सिंह ओवर आल टॉपर रही।प्रकाश विद्यालय के प्राचार्य फादर फिलिप अब्राहम ने बताया कि इस दफा कुल 58 विद्यार्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था जिसमे 51 विद्यार्थियों ने प्रथम डिवीज़न में बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण की । 2025 के 10 वीं बोर्ड के परिणामों में छात्राओं ने बाजी मार कर नगर और अपने विद्यालय को गौरवान्वित किया है।छात्र छात्राओं ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय विद्यालय के प्राचार्य और शिक्षकों को दिया है।
