( बैलाडीला श्री जगन्नाथ सेवा समिति के तत्वाधान में हुए धार्मिक अनुष्ठान और महाभण्डारा )
किरंदुल — लोह नगरी किरंदुल के ह्रदय स्थल पर मौजूद जगत के नाथ प्रभु श्री जगन्नाथ मंदिर की स्थापना और विग्रह प्राण प्रतिष्ठा का प्रथम वार्षिक उत्सव का धार्मिक अनुष्ठान कल बुधवार को श्री जगत के दाता प्रभु जगन्नाथ मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान के साथ संपन्न हुआ । बुधवार की सुबह प्रातः 8 बजे शाला पूजा , 9 बजे से शाला संस्कार ,तत्पश्चात सूर्य पूजा ,ध्याना धीवास ,यज्ञ पूजा अग्नि संस्कार के विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान के बाद नगर वासियों के लिए महा भंडारा का आयोजन किया गया ।
इस संबंध में चर्चा करते हुए बैलाडीला श्री श्री जगन्नाथ सेवा समिति के अध्यक्ष आर सी नाहक ने बताया कि कलयुग के भगवान महाप्रभु श्री श्री जगन्नाथ जी के किरंदुल में नवनिर्मित मंदिर और विग्रह स्थापना की प्रथम वर्ष गांठ पर प्रथम वार्षिक उत्सव का आयोजन 30 अप्रैल से 1 मई तक विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान के साथ जगन्नाथ मंदिर परिसर में जगन्नाथ संस्कृति से पूजा अर्चना के साथ किया गया । इस उपलक्ष्य में नगर वासियों के लिए महाभण्डारा का भी भव्य आयोजन किया गया ।
