नवापारा राजिम – दीप प्रज्वलन और सरस्वती पूजन के साथ किया गया. इस अवसर पर श्रीमती भारती साहू सुशीला कंसारी पिंकी देवांगन कृति बया विगत 4 वर्ष की स्मार्ट माताओ को आई डी कार्ड वितरीत किया गया तथा इस सत्र के लिए एक्टिव मदर कमेटी का गठन किया गया जिसमें कृति बया श्वेता तिवारी काजल खातून शबनम बेगम तीजन भारतीय इंदिरा मनभा साहू सुशीला कंसारी पिंकी देवेश्वरी देवांगन दीपक साहू पुष्पा विश्वकर्मा पूजा राधिका मरकाम मधु सोनी का चयन किया गया. अंगना में शिक्षा कार्यक्रम में नव प्रवेशी छात्र-छात्राएं व माताओ की विशेष उपस्थिति रही. कार्यक्रम में बच्चों के स्तर पहचान के लिए श्रीमती एकता शर्मा त्रिपदा बॉसवार योगिता साहू शिक्षिका की प्रेरणा से श्वेता स्वाती बया गगन साहू वंशराज साहू यश कंसारी टूकेश्वर यादव शालेय विद्यार्थियों द्वारा नौ काउंटर बनाए गए जिसमें भाषाई कौशल गणितीय कौशल आदि की पहचान कर बच्चों के कौशल विकास में सहयोग हेतु माताओं को प्रोत्साहित किया गया. विद्यार्थियों ने सभी काउंटर की गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया बच्चों के शारीरिक क्रियात्मक विकास सामाजिक भावात्मक विकास बौद्धिक विकास भाषाई कौशल गणित पूर्व तैयारी आदि दक्षताओं का आंकलन किया. आकलन की इस प्रक्रिया में माताएं बच्चों के स्तर को समझ कर उनके स्तर सुधार के लिए प्रेरित हुई जिसमें बेनीराम साहू और ईश्वर साहू शिक्षक की विशेष भूमिका रही.
गोपाल यादव प्रधान पाठक ने बच्चों के स्तर में सुधार करने हेतु माताओं से अपील करते हुए कहा कि माता बच्चे की प्रथम गुरु और घर प्रथम पाठशाला होती है बच्चे की सीखने की प्रवृत्ति घर से ही शुरू होती हैअतः माताएं बच्चों को सीखने की प्रक्रिया हेतु सदैव प्रोत्साहित करें.
गोपाल यादव प्रधान पाठक एवं बेनीराम साहू ईश्वर साहू शिक्षक द्वारा माताओ से बच्चों के घर में शिक्षा हेतु रंग आकार गिनती छोटे बड़े मोटे पतले के पहचान के बिंदुओं पर चर्चा एवं प्रश्नोत्तरी के माध्यम से माताओ को प्रोत्साहित किया तथा श्रीमती एकता शर्मा त्रिपदा बांसवार योगिता साहू शिक्षिकाओं द्वारा नव प्रवेशी बच्चों को नौ काउंटर की गतिविधियों को करवाकर सपोर्ट कार्ड में अंकित कराया तथा 2 जुलाई 2025 को अंगना में शिक्षा कार्यक्रम के द्वितीय चरण में आने हेतु आग्रह करते हुए स्कूल रीडीनेस बुक का वितरण किया गया. इस अवसर पर शिक्षक कुंभ सिंह कश्यप जो प्रधानपाठक के पद पर पदोन्नति होकर यहां से पिरदा आरंग गए हैं उनकी विशेष उपस्थिति रही.
आदर्श शासकीय नवीन प्राथमिक शाला दीनदयाल नगर नवापारा में अंगना में शिक्षा पढ़ाई तिहार कार्यक्रम का शुभारंभ।
