कोंडागांव – कोंडागांव नगर के मर्दापाल चौक स्थित झकुट मिटकी वन हस्तकला समिति एवं तहसील कार्यालय के पास संचालित हस्तशिल्प उद्योग संस्था के शोरूम का आज डॉक्टर डॉलीमेट नुपूर रीस पाना ने निरीक्षण किया। उन्होंने शिल्प कला से संबंधित वस्तुओं की बिक्री व्यवस्था की जानकारी ली और शोरूम परिसरों को सुव्यवस्थित बनाने और विकास में वृद्धि करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई एवं अपर सभापति श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर भी उपस्थित रहे।
