अपेक्षित पैटर्न की कमियों के बाद भी जारी है अस्थायी दखल शुल्क वसूली कार्य – सीएमओ सुलह करवाने में जुटे ।

पालिका प्रशासन की गलतियों को ना मानते हुए गलतियों को उजागर करने वालों से सुलह करवाने में जुटे पालिका सीएमओ ।

किरंदुल — छत्तीसगढ़ राज्य की सबसे अमीर नगर पालिका में सुमार किरंदुल नगर पालिका फिर एक बार वितीय वर्ष 25 -26 के लिए विगत दिनों हुए अस्थायी दखल शुल्क की वार्षिक निविदा को लेकर समाचार पत्रों की हेड लाइन की सुर्खियों में बनी हुई है । विदित हो कि नगर पालिका परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी के द्वारा 10 मार्च को जारी पत्र के अनुसार किरंदुल नगर पालिका परिषद के अस्थायी दखल शुल्क वसूली हेतु बंद लिफाफे में ऑफर 10 मार्च को कार्यालयीन अवधि तक आमंत्रित किये जाने का उल्लेख किया गया था ।परंतु विचारणीय प्रश्न यह है कि पालिका परिषद द्वारा किरंदुल पालिका के लिए अस्थायी दखल शुल्क वसूली की वार्षिक निविदा को लेने वाले ठेकेदारों को इसकी सूचना ना मिले इस कारण पालिका के द्वारा अपने चहेते ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के लिए अस्थायी दखल शुल्क वसूली की सूचना समाचार पत्रों के माध्यम से 10 मार्च के पहले ना दे कर 11 मार्च के समाचार पत्रों में विज्ञापन प्रकाशित किया गया था । विदित हो कि पिछले वितीय वर्ष में भी करीबन 5 से 7 उन्ही निविदाकर्ताओं ने निविदा फॉर्म जमा किया था ।और इस वितीय वर्ष 25 -26 के लिए भी अस्थायी दखल शुल्क के टेंडर प्रक्रिया के लिए भी उन्ही छह से सात निविदाकर्ताओं ने निविदा फॉर्म खरीद कर ईएमडी के साथ जमा किये थे । चर्चा के अनुसार कहीं निविदाकर्ताओं के द्वारा रिंग बनाकर पालिका प्रशासन को चुना लगाने की मंशा थी या फिर किरंदुल पालिका प्रशासन ही अन्य ठेकेदारों को गुमराह करते हुए अपने चहेते ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने की मंशा से 10 मार्च से पूर्व अस्थायी दखल शुल्क वसूली की निविदा का समाचार पत्रों में विज्ञापन ना दे कर निविदा फॉर्म खरीदने की समयावधि बीत जाने के बाद समाचार पत्रों में विज्ञापन देकर अपने चहेते ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने की मंशा प्रकट की थी ।साथ ही पालिका के सहायक राजस्व निरीक्षक के द्वारा बिना हस्ताक्षर किये ही ठेकेदारों को वसूली की रसीद बुक जारी कर देना भी उन दिनों से ही समाचार पत्रों की सुर्खियां बना हुआ है ।वर्तमान में विवादितो के बीच फिलहाल तो पालिका का अस्थायी दखल शुल्क वसूली तो विवादितो के बीच वर्तमान ठेकेदार ने शुरू कर दी है ।परंतु अपेक्षित पैटर्नों की कमियों यानी पालिका प्रशासन की भारी अनियमितताओं के बाद भी किरंदुल पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी पालिका प्रशासन की गलतियों को ना मानते हुए पालिका प्रशासन की गलतियों को उजागर करने वालों से सुलह करवाने की जुगत में लगे हैं । जो भी इन दिनों नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है ।