भारतमाला परियोजना में चोरी की माल बरामद होने के बाद भी दोषियों के विरुद्ध नहीं हो रही कार्रवाई।

 परियोजना कार्य में चोरी की घटनाओं से पहुँच रही भारी आर्थिक नुकसान।

राजशेखर नायर 

नगरी – रायपुर से विशाखापट्टनम भारतमाला परियोजना सड़क निर्माण कार्य में पब्लिक सुविधा हेतु जगह-जगह एटीएम,मेटल बीम, क्रॉस बैरियर, नोस बैरियर, आपातकालीन फोन बूथ, लाइट वह अन्य निर्माण सामग्री की चोरी की घटनाएं चरम पर है। पूर्व में भी चोरी की घटनाएं हो चुकी है जिनके विरुद्ध शिकायत के बाद दुगली पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई, किंतु वर्तमान में हो रही चोरियों के मामले में चोरी के सामान बरामद होने के बाद भी दुगली पुलिस द्वारा ना तो जांच की जा रही है ना चोरों के विरुद्ध कोई कार्रवाई की जा रही है जिसकी वजह से चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है, जिसकी वजह से निर्माण कार्य में परियोजना को भारी आर्थिक नुकसान पहुंच रही है।

संजीव सिंह– विशाखापट्टनम सीजी 2 एक्सप्रेस लिमिटेड धमतरी जिला प्रमुख- पूर्व में हुए चोरी की घटनाओं पर दुगली पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई पर अब वर्तमान में चोरी के माल बरामद होने के बाद भी पुलिस द्वारा किसी तरह की कार्रवाई नहीं की जा रही है जिससे चोरों का हौसला बुलंद है, और परियोजना को चोरी की घटनाओं की वजह से भारी क्षति पहुंच रही है।