राजशेखर नायर
नगरी – नगरी के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 1 में पोषण पखवाड़ा व सुपोषण चौपाल का आयोजन किया गया. आयोजन में 6 गर्भवती महिलाऐ भारतीय शांडिल्य, लिकेश्वरी यादव, भूमिका यादव, नेहा गुप्ता, हस्तिना ध्रुव, कुसुम तारक की गोद भराई की. इस दौरान मुख्य अतिथि नगर पंचायत उपाध्यक्ष विकास बोहरा ने आंगनवाड़ी वार्ड 5 और 6 के कुपोषित बच्चों को गोद लिया और उपस्थित महिलाओं को साड़ी और फल भेंट की. मितानिन तामेश्वरी साहू, सहायिका निर्मला यादव, सदस्यगण ममता लेखराज, लता, लोकेश्वरी यादव,धनंजय यादव, पिंटू यादव मौजूद थे।
