धर्म नगरी की माता महामाया में 899 तथा प्राचीन शीतला मंदिर में 115 ज्योति प्रज्वलित।

राजिम – धर्म नगरी की आराध्य देवी मां महामाया मंदिर में रविवार को शुभ मुहूर्त में ज्योति कलश प्रज्वलित किए गए। पुरोहित बलदाऊ ठाकुर, नीरज ठाकुर, पुजारी विजय शर्मा, बैगा हेमलाल धीवर, भानु धीवर,मां शीतला महामाया प्रबंध समिति के संरक्षक महेश यादव, अध्यक्ष लीलेश्वर यदु, वाल्मीकि धीवर, पवन सोनी, राजू निषाद, लखन महोबिया, रमेश साहू, जितेंद्र सोनी, संजय सोनी, उत्सव महोबिया, लखन निर्मलकर, चंद्रभान सिंह, भारत सेन, राजू निषाद, रामकुमार साहू, फागु निषाद, लखन निर्मलकर, संजय सिंह ठाकुर, अरविंद यदु, गोपाल निषाद, गौरव ठाकुर, शत्रुघ्न निर्मलकर, श्रवण साहू, गोलू विमल निषाद, विक्की साहू, बल्लू निषाद, राम प्रताप साहू, वासुदेव निषाद, रामकुमार साहू, सुनील गुप्ता, अनिल गुप्ता, राजू साहू, रामनारायण शर्मा, पन्नालाल साहू, रिकेश साहू, लोकेश सोनी, लाला साहू, नारायण धीवर, भागवत साहू, साधु निषाद, भवानी शंकर साहू सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। ज्योति प्रचलन के साथ ही महामाया माता की जयकारा होती रही। पंडितों के द्वारा पूजन पाठ किया गया तथा आरती उतारी गई। बताना होगा कि महामाया मंदिर में 899 ज्योति कलश प्रज्वलित किए गए हैं तथा शीतला मंदिर में 111 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित है। इस बार मंदिर को लाइटों की रोशनी से आकर्षक लुक दिया गया है। आने वाले प्रत्यक्ष श्रद्धालुओं को प्रसाद दिया जा रहा है। प्रतिदिन माता सेवा का गायन भी हो रहा है जिसमें विभिन्न सेवा मंडली आकर माता सेवा का गुणगान करेंगे।