ग्राम हरदी में ट्रांसफार्मर खराब होने से पानी के लिए भटक रहे हैं लोग ।

छुरा/गिधनी :- ग्राम पंचायत हरदी में ट्रांसफार्मर खराब हो जाने से थ्री फेस संबर्सिबल मोटर पंप बन्द हैं। सिर्फ सिंगल फेस लाइन चालू होने के कारण पानी की समस्या को देखते हुए एक ही दिन में पानी के लिए त्राहिमाम त्राहिमाम हो गया है। माता बहनें एक मुहल्ले से दूसरे मुहल्ले जा रहे हैं। गांव में जिसके यहां स्वयं का घरेलू बोर का साधन है उसके घर से लोग पानी की व्यवस्था कर के अपने अपने घर ले जा रहे हैं। उप सरपंच रुपनाथ बंजारे ने कहा शासन प्रशासन को अवगत कराने पर तुरंत निदान करना चाहिए आम जनता जनार्दनो की विषम गर्मी परिस्थिति में पानी की समस्याएं को देखते हुए।बंजारे ने पी एच ई विभाग पर भी कड़ा नाराजगी जाहिर करते हुए कहा गांव में एक भी बोरिंग सही नहीं हैं, जो लाइन की समस्या हो तो बोरिंग का उपयोग किया जा सके बोरिंग विभाग वाले भी आंख मूंद कर सोए हुए है अपने विभाग में और लोगों का विक्राल गर्मी में तमाशा देख रहे हैं बहुत सारे बोरिंग में पूरा सामग्री को निकाल कर अंजान बने हुए हैं।सरकार भी चाहती हैं गांव के अंतिम छोर में बसे व्यक्ति को हर सुविधाएं मिले शासन का पर वास्तव में जिम्मेदार विभागों के सुस्ती के कारण आम जनता को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, शासन को चाहिए प्रशासन को सख्त हिदायत दे लोगों की समस्याओं को त्वरित गति से पहल कर लोगों को सूख सुविधा दिया जाए।