राजिम – धमतरी जिले के ग्राम बकली के 11 वर्ष की सुप्रसिध्द बाल पंडवानी गायिका आराध्या साहू की पंडवानी कार्यक्रम का मंचन राजिम कल्प कुम्भ मेंला में हुई।आराध्या साहू अल्प आयु से ही महाभारत की कथा को पंडवानी के माध्यम से सुना रही है।इनके माता पिता ने चर्चा में बताया कि गीत संगीत के साथ कथाओं में रुचि उनके बचपन से रही है और 7 वर्ष की उम्र से पंडवानी की प्रस्तुति कर रही है।यू ट्यूब के माध्यम से लाखों लोगों ने आराध्या वीडियो को देखा और पसंद किया है। जैसे इन्होने कार्यक्रम की प्रस्तुति देना शुरू किया दर्शक ध्यान लगाकर कथाओं को सुनते रहे। बताना होगा कि पंडवानी कापालिक शैली और वेदमती शैली में प्रस्तुत की जाती हैं।
