सुशासन सप्ताह पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन।

योजनाओं की पहुंच आम जनता तक आसानी से हो – कलेक्टर श्री लंगेह।

विजन डॉक्यूमेंट 2047 पर अधिकारियों ने रखे विचार।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद – केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा 19 दिसंबर से 24 दिसम्बर तक सुशासन सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान प्रशासन गांव की ओर थीम के साथ ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। जिसमें जन चौपाल, जन समस्या निवारण शिविर, किसान एवं महिला सम्मेलन शामिल है। आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर  विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में सुशासन सप्ताह पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें सुशासन सप्ताह अंतर्गत किए गए कार्यां की समीक्षा के साथ विजन डॉक्यूमेंट पर चर्चा की गई। इस अवसर पर वनमंडलाधिकारी  पंकज राजपूत, अपर कलेक्टर श्री रवि कुमार साहू सहित जिला अधिकारी मौजूद थे।सुशासन सप्ताह कार्यशाला में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने कहा कि सुशासन सप्ताह अंतर्गत योजनाओं की पहुंच आम जनता तक आसानी से हो और जरूरतमंद और पात्र हितग्राहियों का योजनाओं का लाभ समय सीमा के भीतर मिले यही सुशासन सप्ताह का उद्देश्य है। किसी हितग्राहियों को बेवजह भटकना न पड़े। उन्होंने कहा कि सप्ताह अंतर्गत गांवों में जन समस्या निवारण शिविर लगाकर समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। उन्होंने जिला में किए जा रहे विभिन्न कार्यां की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ई गवर्नेंस के तहत समय सीमा की बैठक को डिजिटलाइज किया गया है। इसके साथ ही स्कूली बच्चों का जाति प्रमाण पत्र मिशन मोड में बनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 70 हजार आवास बनाए गए हैं। इसी तरह अन्य विकास कार्यां को भी रेखांकित किया गया।