गरीब हितग्राहियों को शीघ्र मिलेगा पीएम आवास का लाभ – रमेश साहू।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद – भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य व पिटियाझर सोसायटी अध्यक्ष रमेश साहू ने कहा कि सुशासन की सरकार ने अपने एक साल के कार्यकाल में गरीब आवासहीनों के पक्के मकान के सपने को पूरा करने का संकल्प पर अमल शुरू कर दिया है। छग सरकार ने 18 लाख आवासहीन नागरिकों को घर देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। वित्त विभाग ने पीएम आवास योजना के लिए 2560 करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी है। यह राशि हितग्राहियों के खाते में ट्रांसफर किया गया है। श्री साहू ने कहा कि अब तक सरकार ने कुल 5144 करोड़ रूपए की राशि आवास के लिए जारी किया है। उक्त राशि स्वीकृत आवास हितग्राहियों के खाते में भेजा गया है। तीसरी किश्त भी शीघ्र हितग्राहियों के खाते में डाली जाएगी। श्री साहू ने कहा कि पूरे प्रदेश सहित महासमुंद में भी आवासहीनों को पक्के मकान उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य हो रहा है। महासमुंद नगर पालिका क्षेत्र के गरीब हितग्राहियों से पीएम आवास के लिए फार्म भराया जा रहा है। शीघ्र ही पात्र हितग्राहियों को पीएम आवास स्वीकृत कराया जाएगा। जिससे गरीब आवासहीनों के पक्के मकान के सपने पूरे होंगे। श्री साहू ने कहा कि विष्णुदेव सरकार का लक्ष्य राज्य के सभी आवासहीन परिवारों को इस योजना के तहत पक्के मकान उपलब्ध कराना है। यह पहल केवल आवासीय सुविधा ही नहीं, बल्कि सामाजिक और आर्थिक उत्थान का भी एक साधन है।