भाषा विचारों को अभिव्यक्त करती है।
फिंगेश्वर :– शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिजली में भाषा उत्सव कार्यक्रम मनाया गया.इस कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के प्राचार्य एवं शिक्षकों द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलित् व श्रीफल फोड़कर किया गया. तत्पश्चात समस्त शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का स्वागत गुलाल लगाकर किया गया. इस अवसर पर विद्यालय में चित्रकला, निबंध एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें चित्रकला एवं रंगोली में स्वाति साहू प्रथम निबंध में गीता साहू, अर्पिता साहू एवं रितु सेन को शाला की ओर से पुरस्कार देकर उसका सम्मान किया गया.इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य पूरनलाल साहू ने कहा कि भारत सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत भारतीय भाषा उत्सव 4 दिसंबर से शुरू होकर 11 दिसंबर को समापन हुआ. उन्होंने आगे कहा कि भाषा विचारों को अभिव्यक्त करती है.भाषा विविधता को बढ़ावा देने और उसमें एकता को महसूस करने के लिए मनाया जाने वाला एक कार्यक्रम है.भाषा का उद्देश्य भारतीय संस्कृति और बहुभाषीय शिक्षा को बढ़ावा देना है. भारतीय भाषाओं के माध्यम से एकता और संस्कृति को सुरक्षित करने का प्रयास करती है जिससे बच्चों में भारतीय भाषाओं में उपलब्ध समृद्ध साहित्य के प्रति आदर और प्रेम विकसित करना होता है. व्याख्याता दिनेश कुमार साहू ने कहा कि भाषा और विचारों के बीच एक गहरा संबंध होता है. जब हम किसी भाषा में सोचते हैं तो भाषा हमें वह शब्द उपलब्ध कराती है जिनसे हमारे विचारों को सही तरीके से व्यक्त किया जा सकता है. कार्यक्रम का संचालन छात्रा गीता साहू (12वीं) ने किया. इस मौके पर संस्था के प्राचार्य पूरनलाल साहू व्याख्याता दिनेश कुमार साहू,विनय कुमार साहू, नरेंद्र कुमार वर्मा, जी पी साहू, श्वेता साहू, गीतांजलि नेताम, संतोषी गिलहरे,रुद्र प्रताप साहू, क्लर्क दुष्यंत कुमार साहू, तोमन साहू भृत्य आकाश सूर्यवंशी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
