सात दिवसीय शिवमहापुराण कथा एम के बाहरा मे कलश यात्रा के साथ प्रारम्भ ।

दोपहर 12 बजे से होगा संगीतमयी कथा प्रवचन ।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद – ग्राम एम के बाहरा(खल्लारी)के राधाकृष्ण मंदिर प्रांगण मे सप्तदिवसीय शिव महापुराण कथा का आयोजन जल कलश यात्रा के साथ आरम्भ हुआ .जिसमे प्रथम दिवस रविवार को वेदीपूजन, कलश यात्रा शिवमहापुराणकी महत्ता का वाचन किया गया.कलस यात्रा गांव के गलियों से बैंड बाजे के साथ निकलकर तालाब मे पहुँचे जहाँ मंत्रोचार के पश्चात जल लेकर कथा स्थल पहुंची.कथा के द्वितीय दिवश सोमवार को शिव की अनंत स्तम्भ मे प्राभयय पार्थिव शिव लिंगपूजन,तृतीय दिवस मंगलवार शिव सती विवाह, शिव जी द्वारा विष्णु गोपेश पद पऱ अभिषेक, चतुर्थ दिवस बुधवार महागौरी पार्वती जी का जन्म कामदेव भस्म, शिव पार्वती विवाह, पंचम दिवस गुरुवार

कार्तिक जन्म भस्मासुर वध श्री गणेश जन्म, जालंधर कथा, सष्ठम दिवस शुक्रवारशंखचुड तुलसी की कथा, वानासुर की कथा,, अर्धनारिश्वर कथा, एवं कथा के विराम दिवस शनिवार को शिव शस्त्रणाम महातमय, बेलपत्र सहस्त, कपिलातर्पण सहस्त्रचरण, शोभायात्रा, महाभंडारा प्रसादी के साथ कथा का विराम होगा.शिव महापुराण के कथा ब्याश पंडित अरुण तिवारी मुख्य पुजारी खल्लारी माता मंदिर खल्लारी होंगे, तथा कथा का आयोजन देवकराम साहू ग्राम प्रमुख एम के बाहरा द्वारा किया जा रहा है.