बिजली स्कूल में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा संपन्न।

फिंगेश्वर:– अखिल भारतीय गायत्री शक्तिपीठ शांतिपूर्ण हरिद्वार के तत्वाधान में आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2024-25 का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिजली में किया गया. इस परीक्षा में विद्यालय के नवमी से बारहवीं के 32 छात्र-छात्राएं शामिल हुए. इस अवसर पर प्राचार्य पूरनलाल साहू ने कहा कि पूरे विश्व में भारत अपनी संस्कृति और परंपरा के लिए विख्यात है. भारत देश विभिन्न संस्कृति एवं परंपरा की भूमि है. हमें शिक्षा के साथ-साथ संस्कार एवं संस्कृति को भी नहीं भूलना चाहिए.जीवन में पुस्तकीय ज्ञान के अलावा नैतिक शिक्षा भी बहुत जरूरी है. उन्होंने आगे व्यक्तित्व विकास, संस्कृति, संस्कार एवं चरित्र निर्माण पर बल देते हुए कहा कि मनुष्य को सकारात्मक सोच रखते हुए कार्य करना चाहिए तो निश्चित सफलता मिलती है. इस अवसर पर परीक्षा प्रभारी रेखा सोनी, व्याख्याता दिनेश कुमार साहू, विनय कुमार साहू, गीतांजलि नेताम, संतोषी गिलहरे,नकुल राम साहू,भृत्य आकाश सूर्यवंशी एवं छात्र-छात्राए उपस्थित थे.