पटना जिला कोरिया में लगभग 3 लाख रूपये की अवैध नशीली दवा जप्त।

नशे के अवैध कारोबार पर कोरिया पुलिस की कार्यवाही।

सुरेन्द्र मिनोचा
बैकुंठपुर/कोरिया – जिले की पटना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक व्यक्ति के पास से भारी मात्रा में अवैध नशीली दवाइयां जप्त की है।जप्त की गई दवाइयों में 17520 नग pyeeon spas pluse capsul कीमत बाजर मूल्य लगभग 3,00,000 रू शामिल है।इसके अलावा होण्डा साइन मोटर सायकल कीमत लगभग 20,000 रू, एक मोबाईल सेट narzo कंपनी कीमत लगभग 10,000 रू मिलाकर कुल 3,30,000 रू का माल जप्त किया गया है।
उपरोक्त संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक कोरिया सूरज सिंह परिहार के निर्देश पर 02 अक्टूबर से 08 अक्टूबर तक जिला पुलिस द्वारा नशा मुक्ति सप्ताह चलाया जा रहा था, जिस पर एसपी कोरिया द्वारा जिले के समस्त प्रभारियों को अधिक से अधिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।
जिसके तारतम्य में 18 अक्टूबर 2024 को थाना प्रभारी पटना को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति भैयाथान की ओर से गिरजापूर मार्ग से होते हुए रनई की ओर मोटर साइकल में अवैध नशीली दवा रखकर बिक्री करने हेतु आ रहा है।उक्त सूचना से थाना प्रभारी पटना विनोद पासवान द्वारा पुलिस अधीक्षक कोरिया सूरज सिंह परिहार को अवगत कराया गया, जिनके द्वारा तत्काल उक्त आरोपी को पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया।
जिस पर मुखबिर के बताये स्थान पर थाना प्रभारी पटना स्टॉफ सहित ग्राम गिरजापुर, अटल तिराहा के पास तसदीक हेतु पहुंचे। जहां पर कुछ समय इंतजार करने पर मुखबिर के बताए अनुसार एक होण्डा साइन मोटर साइकल सामने से आते हुए दिखाई दी।जिसे थाना पटना पुलिस टीम द्वारा रोककर उससे उसका नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम शिवप्रसाद साहू पिता उदय चंद साहू उम्र 35 वर्ष, निवासी रनई थाना पटना जिला कोरिया का रहने वाला बताया, उस व्यक्ति के मोटर साइकल की स्वतंत्र गवाहों के समक्ष तलाशी ली गई। उक्त मोटर साइकल के पीछे बंधी हुई बोरी में 57 पैकेट में 13,680 नग नशीली दवा कैप्सूल, बैग में 16 पैकेट में 3,840 नग नशीली दवा Capsul कुल कीमत लगभग 3,00,000 रू को बरामद किया गया।
अभियुक्त का उक्त कृत्य अजमानतीय अपराध होने से उक्त आरोपी को अपराध क्रमांक 275/24 धारा 22(C) NDPS एक्ट के तहत 18 अक्टूबर 2024 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।