फिंगेश्वर :–छत्तीसगढ़ शासन के आदेशानुसार तथा जिला प्रशासन के निर्देशानुसार द्वितीय पालक शिक्षक बैठक का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बिजली में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शाला के प्राचार्य के द्वारा माँ सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलित व श्रीफल फोड़कर किया गया.तत्पश्चात प्राचार्य पूरन लाल साहू ने बैठक के उद्देश्य से अवगत कराते हुए नई शिक्षा नीति 2020 के मंशानुरूप सत्र 2024-25 में पालको के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने उन्हें बच्चों के प्रगति से अवगत कराने एवं बच्चों में भविष्य की संभावनाओं का आकलन कर पालको के साथ समन्वय साधते हुए संयुक्त रूप से उन्मुखी प्रयास करते हुए बच्चों के शारीरिक मानसिक एवं सर्वांगीण विकास हेतु विद्यालय एवं बालकों के मध्य बेहतर संबंध में स्थापित करना है. शिक्षक एवं बालकों के संयुक्त प्रयास से बच्चों में पढ़ाई के प्रति सकारात्मक वातावरण निर्माण, अपार आईडी संबंधित पालक की सहमति पत्र, छात्रों का आधार कार्ड, त्रैमासिक परीक्षा की जानकारी, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप ड्रॉप आउट रोकने के लिए बालकों की भूमिका सुनिश्चित करते हुए सभी विद्यार्थियों का आय,जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनवाने जिससे कि बच्चों को भविष्य में किसी प्रकार की तकलीफ ना हो।विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं व छात्रवृत्ति सम्बन्धित विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के साथ ही विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से पढ़ाई के बारे में जानकारी प्रदान किया। उन्होंने आगे पालकों को प्रेरित करते हुए कहा कि सभी पालक अपने बच्चों को नियमित रूप से अभ्यास हेतु प्रेरित करें। स्कूल के अलावा आप अपने घरों में बच्चों के होमवर्क पर ध्यान देवें तो निश्चित ही विद्यार्थी की शिक्षा गुणवत्ता में सुधार आएगी शिक्षा के बिना मानव जीवन अधूरा है.जीवन में शिक्षा का बहुत महत्व है. क्यूंकि शिक्षा के विकास से गाँव, समाज, एवं राष्ट्र की उन्नति संभव है. इस अवसर पर प्राचार्य पूरनलाल साहू संकुल समन्वयक भुवन यदु, दिनेश कुमार साहू,विनय कुमार साहू,रेखा सोनी, गीतांजलि नेताम, संतोषी गिलहरे,प्रधान पाठक नंदकुमार यादव, टिकेंद्र यदु,कृपाराम बघेल,वीरेंद्र यदु,नकुल राम साहू दयाराम साहू, चुनुराम निषाद,गैंदूराम ध्रुव,जनक राम साहू, हेमंत कुमार निषाद, प्रदीप कुमार सेन,डोमन लाल साहू,हेमलाल साहू,हरिश्चंद्र ढीढी सहित पालकगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे.
.
