कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ कमलप्रीत सिंह ने जिले के विभिन्न गौठानों का किया अवलोकन।
गरियाबंद:- कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह गरियाबंद जिले के एक दिवसीय प्रवास पर थे। उन्होंने जिले में चल रहे राज्य शासन के महत्वाकांक्षी सुराजी गांव नरवा, गरवा, घुरूवा, बाड़ी एवं महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) योजनांतर्गत जिले के फिंगेश्वर विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सेम्हरतरा, जेंजरा, भेण्ड्री और गरियाबंद के सढ़ौली गौठानों का अवलोकन किया।…
