नवापारा राजिम :- ग्राम पंचायत पारागांव में महिला शौचालय तोड़े जाने को लेकर ग्रामीणों के विरोध के बाद दुआरे दिन 7वीं-8वीं के बच्चों द्वारा सड़क पर आकर प्रदर्शन किया जा रहा था। लेकिन पुलिस प्रशासन की समझाइश के बाद यह प्रदर्शन शांत हो गया। बता दें कि सरपंच द्वारा मिडिल स्कूल परिसर में महिला शौचालय तुड़वाए जाने और वृक्ष बरगद की टहनियां काटे जाने से नाराज बच्चों ने स्कूल में तालाबंदी कर मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया था। इससे सड़क पर लंबा जाम लग गया था। जैसे ही मामले की जानकारी पुलिस प्रशासन को मिली, पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने बच्चों और ग्रामीणों को समझाइश देकर शांत कराया और चक्काजाम हटवाया। पुलिस की समझाइश के बाद सभी बच्चे वापस स्कूल लौट गए।हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि मामला फिलहाल शांत हुआ है l
ग्राम पंचायत सरपंच भोले सोनकर ने कहाकि गाँव के गरीब लोगों के लिए स्वास्थ संबंधी चेकअप के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र बनाए जाना है जिस स्थान पर प्रस्ताव किया गया वही बनाया जा रहा है। वहीं शौचालय तोड़ने की अनुमति लेकर कार्य किया गया, 1158 में स्वीकृत मिला है शाला समिति से अनुमति लिया है सभी के सहमति के काम किया जा रहा है l वही विद्यालय के शिक्षिकाओं व बच्चों के उपयोग के लिए पंचायत भवन की चाबी उन्हें देने की बात कही, उन्होंने सभी को इस मामले में सहयोग करने की अपील की है।
*क्या कहते हैं अभनपुर सीईओ*
इस मामले में अभनपुर सीईओ दीपक ठाकुर ने कहाकि ग्राम सरपंच को विद्यालय के क्षतिग्रस्त भवन को तुरंत रिपेयरिंग कराने व स्वास्थ्य केंद्र भवन के निर्माण के लिए पर्याप्त जगह नहीं होने पर जगह का मूल्यांकन करने आदेशित किया गया हैं,
क्या कहते है एसडीएम
इस मामले में अभनपुर एसडीएम रवि सिंह ने पुरे मामले में जाँच कर उचित कार्यवाही करने की बात कही है।
