भूपेन्द्र सिन्हा
छुरा:- छुरा ब्लॉक के ग्राम कसेकेरा में एक रहस्यमय मौत का मामला निकलकर सामने आया है जहां एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता जिसकी उम्र लगभग 37 साल बताई जा रही है खेमबाई ध्रुव की मृत्यु उसके निज निवास में रहस्यमय तरीके शुक्रवार की बीती रात हो गई, मृत्यु उपरान्त सुबह के वक्त परिवार जनों ने अंतिम संस्कार की तैयारी पूरी कर ली थी लेकिन मृतक के मायके पक्ष से सव की स्थिति को देखते हुए अंतिम संस्कार करने से मना करते हुए, रुकवाया और पुलिस विभाग को सूचना किया गया, जहां मौके पर छुरा थाना पुलिस पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्डम के लिए भेज दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, मृतिका के पति गोबिंद ने आज खेमबाई की सांस थम जाने की सूचना उसके माइके में फोन कर सुबह ही मृतिका के बड़े भाई दूज लाल को दी। यह खबर सुनते ही खेमबाई के परिजन पीपर छेड़ी से कसेकेरा पहुंच गए। भाई दूज लाल ने बताया कि जिस मौत को उसका बहनोई सामान्य बता कर जल्दी से जल्दी अंतिम संस्कार कराने जुटा था, वह मौत सामान्य नहीं थी। नाक और मुंह से खून निकल रहा था, मंगलसूत्र टूटा हुआ था। हाथ के अलावा शरीर में कई जगह चोट के निशान थे। इसको देख पीड़ित परिवार ने गांव वालों को इकट्ठा कर लिया।

शाम 5 बजे तक ग्रामवासी ने बैठक लिया , तब जाकर जांच से पहले अंतिम संस्कार नहीं करने पर ससुराल वाले राजी हुए खेमबाई मृतका गोबिंद की दूसरी पत्नी थी जिनकी शादी दो साल पहले ही हुई थी। कोई बाल-बच्चे नहीं थे। मृतका ज्यादातर अपने माइके में रहती थी और कभी-कभार ससुराल आती थी। परिजनों ने कहा कि पति-पत्नी के बीच कभी भी कोई अनबन नहीं थी, लेकिन आज हुई घटना से माइके के अलावा गांव वाले भी हैरान हैं।
