फिंगेश्वर :–जिला शिक्षा अधिकारी ए के सारस्वत सहायक जिला परियोजना अधिकारी बुद्ध विलास के मार्गदर्शन में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गरियाबंद में आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में जिला से आए प्रतिभागियों के द्वारा बहुत ही अच्छे नृत्य नाटिका सेमिनार मॉडल का प्रदर्शन किया गया विज्ञान सेमिनार के मुख्य विषय सतत भविष्य के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी है इस मुख्य कथानक के साथ 7 उप कथानक खाद्य ,स्वास्थ्य ,स्वच्छता ,संचार परिवहन ,प्राकृतिक खेती ,आपदा प्रबंधन, मैथमेटिकल मॉडलिंग ,अपशिष्ट प्रबंधन ,संसाधन प्रबंधन है इन विषय पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कौन्दकेरा शासकीय उच्चतर कन्या माध्यमिक विद्यालय छुरा के छात्र छात्रों ने बहुत ही अच्छा नृत्य नाटिका प्रस्तुत किया जिला, जज के रूप में आई पी साहू प्राचार्य हाथबाय अजय यादव व्याख्याता शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गरियाबंद जिला नोडल अधिकारी ज्ञानेंद्र शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया सेमिनार में पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरदी एवं शासकीय कन्या उत्तर माध्यमिक विद्यालय कौन्दकेरा के छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन किया इस कार्यक्रम में विद्यालय से आए मार्गदर्शक शिक्षक साथी मीनाक्षी शर्मा वंदना देवानंद सुदामा लोधी रितेश पटेल उपस्थित थे जिला स्तर पर चयनित छात्र-छात्राओं का अगला प्रदर्शन ज़ोन स्तर पर डायट रायपुर में 30 सितंबर को आयोजित है जहां वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे सभी चयनित प्रतिभागियों को जिला शिक्षा अधिकारी है ए के सारस्वत सहायक जिला नोडल सहायक जिला परियोजना अधिकारी बुद्ध विलास सिंह और जिला नोडल अधिकारी ज्ञानेंद्र शर्मा, पूरन लाल साहू प्राचार्य ने बधाई दी है और आगे जिले का नाम ज़ोन स्तर पर रोशन करने के साथ शुभकामनाएं प्रेषित किया।
