प्रमोद दुबे
महासमुंद : जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक – के ग्राम तोरला मे युवा उत्सव समिति के तत्वावधान में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू शामिल हुए। क्षेत्र के लोगों की तरक्की के लिए भगवान श्री रामचंद्र जी , से प्रार्थना की। अशवंत तुषार साहू ने संबोधन में कहा “अनुशासन” – अनु और शासन। अनु का अर्थ है पालन और नियम का अर्थ है शासन। अनुशासन हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण है, यह हमें नियमों का पालन करना सिखाता है।

मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, जो समाज में रहता है और इसमें रहने के लिए अनुशासन की आवश्यकता होती है। अनुशासन हमारी सफलता की सीढ़ी है। हमें नियमों का पालन करना चाहिए, आदेशों का पालन करना चाहिए और व्यवस्थित तरीके से व्यवहार करना चाहिए। हमें अपने दैनिक जीवन में अनुशासन को महत्व देना चाहिए। प्रमुख रूप से डॉ कृष्णा पटेल, कौशल गजेंद्र, भुवन साहू, चेतन ठाकुर, सौरभ लोधी, लोकेश्वर गजेंद्र, होरीलाल कार्यक्रम में अन्य साथी गण उपस्थित थे।
