पिथौरा में कोविड सेंटर को चालू करने में हो रही घोर लापरवाही जिसके कारण कोरोना मरीज़ों को भटकना पड़ रहा है

पिथौरा में कोविड सेंटर को चालू करने में हो रही घोर लापरवाही जिसके कारण कोरोना मरीज़ों को भटकना पड़ रहा है
इसी विषय को लेकर 13 अप्रेल को भाजपा मंडल पिथौरा द्वारा आदरणीय एसडीएम साहब को ज्ञापन सौंपा गया था लेकिन लगभग एक हफ़्ते बाद भी चालू नही होने पर आज भाजपा जनो द्वारा कोविड सेंटर जहाँ चालू करने हेतु जगह प्रस्तावित की गयी है उसके सामने में धरना प्रदर्शन किया गया।
आदरणीय एसडीएम साहब द्वारा आज शाम तक चालू करने के आश्वाशन के बाद धरना समाप्त किया गया
धरना में भाजपा मंडल महामंत्री आशीष शर्मा,भाजयुमो नेता विक्की सलुजा,सांसद प्रतिनिधि स्वप्निल तिवारी,सांसद प्रतिनिधि जतिन ठक्कर,भाजपा पिछड़ा वर्ग ज़िला महामंत्री डुलिकेशन साहू उपस्तिथ थे।