पांडुका :- भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, ए. के. सारश्वत जिला शिक्षा अधिकारी व जिला आयुक्त गरियाबंद, एवं जिला सचिव रोमन लाल साहू के मार्गदर्शन में शिविर संचालक डी ओ सी स्काउट आशीष साहू व डी ओ सी गाइड सीमा साहू के नेतृत्व में राज्यपाल जाँच परीक्षा पुरस्कार पूर्वाभ्यास शिविर का शुभारंभ जवाहर नवोदय विद्यालय पांडुका में मुख्य अतिथि जनक राम ध्रुव विधायक बिंद्रानवागढ़ एवं लक्ष्मी साहू जिला पंचायत सदस्य की अध्यक्षता में किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती की छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलित, प्रार्थना एवं ध्वज शिष्टाचार के साथ किया गया। तत्पश्चात् रोमन लाल साहू जिला सचिव द्वारा तीन दिवसीय राज्यपाल जाँच परीक्षा पूर्वांभ्यास शिविर के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए बताया कि स्काउट और गाइड हाइक दक्षिण भारत, रामेश्वरम, कन्याकुमारी, राष्ट्रीय जंबूरी राजस्थान, अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक आदान- प्रदान शिविर कर्नाटक के आयोजन के बारे में जानकारी दी। इस जाँच परीक्षा पूर्वांभ्यास शिविर में 96 स्काउट, गाइड, रोवर, रेंजर भाग लिए, इस अवसर पर बिंद्रानवागढ़ विधायक जनक राम ध्रुव ने कहा कि स्काउट- गाइड के माध्यम से छात्र-छात्राओं के अंदर छुपी हुई प्रतिभा निखर कर सामने आती है। हमें अपने सपनों को साकार करने व लक्ष्य प्राप्त करने के लिए साहस, संयम और आत्मविश्वास के साथ कार्य करना चाहिए तो निश्चित ही सफलता मिलती है। लक्ष्मी साहू जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि स्काउट हमें दया, प्रेम, परोपकार व सेवा भाव के साथ अनुशासन का पाठ पढ़ाती है। जिला शिक्षा अधिकारी एक सारस्वत ने कहा कि जीवन में समय का बड़ा महत्व है जो व्यक्ति एक निश्चित लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करता है उन्हें सफलता निश्चित मिलती है, कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि को जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका सम्मान किया गया. इस अवसर पर प्रशिक्षक एच. डब्लू. बी. ईश्वर मालाकार, रामप्रसाद साहू, लुकेश्वर प्रधान, आशीष साहू, शैलेंद्र साहू पूर्व उपाध्यक्ष जनपद पंचायत छुरा, नूतन साहू सदस्य भारत स्काउट गाइड गिरवर यादव, भोजन प्रभारी प्रेमलाल साहू, चैतन्य यदु, उत्तम कंसारी, दुष्यंत वर्मा, बीनू देवांगन, योगेश्वरी देवांगन उपस्थित थे।
