सेवा सेतु से ग्रामीणों को मिल रही डिजिटल सेवाओं की सुविधा’

’ चन्दुर के हेमन्त कन्ना के लिए निवास प्रमाण-पत्र की प्रक्रिया हुई सुलभ’ 

बीजापुर – जिला प्रशासन बीजापुर की डिजिटल जनसेवा पहल के अंतर्गत सेवा सेतु के माध्यम से ग्रामीण नागरिकों तक आवश्यक शासकीय सेवाएं पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। ऑनलाइन व्यवस्था से प्रमाण-पत्र संबंधी प्रक्रियाओं को अधिक सरल एवं सुविधाजनक बनाने में मदद मिल रही है।इसी क्रम में ’ग्राम पंचायत चन्दुर, तहसील भोपालपटनम, जिला बीजापुर’ निवासी ’हेमन्त कन्ना’ के निवास प्रमाण-पत्र के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया। इस आवेदन में ’राजना कन्ना’ आवेदक हैं तथा आवेदन संदर्भ क्रमांक ’0707012618008452’ है।

यह सेवा ’त्रिवेणी सेवा सेतु केंद्र, भोपालपटनम’ के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही है। डिजिटल प्रक्रिया से ग्रामीण नागरिकों को आवश्यक दस्तावेजों के लिए मार्गदर्शन एवं सुविधा मिल रही है, जिससे शासकीय सेवाओं तक उनकी पहुंच आसान बन रही है।

जिला प्रशासन बीजापुर की इस पहल के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में निवास, आय, जाति एवं अन्य आवश्यक प्रमाण-पत्रों सहित विभिन्न शासकीय सेवाओं को सुलभ बनाने पर जोर दिया जा रहा है। सेवा सेतु डिजिटल माध्यम से नागरिकों और प्रशासन के बीच संपर्क को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।