ग्रामीण किसानो ने जल संसाधन विभाग को सौपा आवेदन।

भागवत सिन्हा

पाण्डुका :- बरसात मे किसानो के चेहरे खिले वही खेती काम मे भी तेजी आई है। समीप ग्राम खट्टी के किसानों को माइनर नहर मे कुलापा नही लगने से किसानों की चिंता बड़ गई है। एक ओर जहां जिले के अधिकांश किसानों की खेतों में लगी धान की फसल तेजी से बढ़ कर रही है, तो वहीं दूसरी ओर कई ऐसे किसान भी हैं, जिनके खेतों में अधिक पानी होने पानी का निकासी नही होने से फ़सल बर्बाद हो रहे हैं।मुख्य नहर नाली से सहायक नहर नालियों के सहारे खेतों में सिंचाई होती है। अधिकांश खेतों में अब तक नहर नाली मे पाइप नही लगने से पानी ज्यादा आने पर खेतों की मिट्टी का कटाव हो रहा है और पानी खेत में जाने से फसलों काे नुकसान पहुंच रहा है।

पानी सीधा चले जा रहा जिससे फ़सल खराब हो रहा जिससे खट्टी के किसान जीतेन्द्र कश्यप,एनु मानिकपुरी,पंकज कश्यप,डग्गू साहू,धरमु निषाद,गोरे कश्यप,गुलाब यादव,लोकेश पटेल,वेनुदास,मनोज,बीरेंद्र,भोजराम आदि किसानों  ने माइनर नहर मे पाइप (कुलाप )लगाने जल संसाधन विभाग को आवेदन प्रेसित कर पाइप(कुलापा) लगाने की मांग कि है । इस संबंध मे वर्जन लेने के लिए S D O को कॉल किया गया पर नेटवर्क नही होने से ठीक से बात नही हो पाया।