बहुभाषिता को बढ़ाने प्राथमिक सहायक शिक्षकों का स्पोकन इंग्लिश प्रशिक्षण।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद – राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद व डाइट महासमुंद के मार्गदर्शन एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी कमलेश कुमार ठाकुर तथा विकासखंड स्त्रोत समन्वयक गौतम प्रसाद कनहेर के संयुक्त निर्देशन में विकासखंड पिथौरा बुनियादी शाला प्रशिक्षण हाल में प्राथमिक सहायक शिक्षकों का स्पोकन इंग्लिश प्रशिक्षण हुआ ।इस अवसर पर डायट प्राचार्य श्रीमती मीणा पाणिग्रही ने प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण की आवश्यकता को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया तथा कहा कि यह प्राथमिक शिक्षकों का प्रथम चरण है तथा आगे सीखने की सतत प्रक्रिया जारी रहेगी। वहीं प्रशिक्षण नोडल अधिकारी राजेश चंद्राकर ने शिक्षकों को प्रेरित करते हुए कहा कि यदि हम अपडेट रहेंगे तो हमारे बच्चे भी समझ के साथ न केवल तेजी से सीखेंगे अपितु इंग्लिश में भी प्रवाह से बोल पाएंगे और बच्चों के मन से इंग्लिश का डर निकल की जाएगा। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर गण से, विवेक वर्मा, व्याख्याता, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला श्रीमती भावना पांडव, गोंडबहाल, व्याख्याता बावनकेरा, सुब्रत प्रधान, सजेस सरायपाली ने प्रशिक्षण दिया।मास्टर ट्रेनरों ने प्रशिक्षण का उद्देश्य स्पष्ट करते हुए कहा कि अंग्रेजी भाषा का डर बच्चों के मन से दूर हो, उनमें बहुभाषिता गुण का विकास तथा घरेलू बोलचाल के शब्दों को अंग्रेजी में बोलने प्रैक्टिस, रोचक गतिविधियों के माध्यम अंग्रेजी शब्दों का प्रयोग तथा आत्मविश्वास के साथ अंग्रेजी भाषा को बोल पाने की क्षमता विकसित करने के लिए शिक्षकों का भी प्रशिक्षित होना आवश्यक है। इस अवसर पर इंट्रोडक्शन, दो मित्रों के बीच वार्तालाप, दिए गए शीर्षक पर वाद विवाद आदि गतिविधियां भी कराई जा रही है। वहीं शिक्षकों ने शासन से प्राप्त इंग्लिश मोड्यूल को बहुत उपयोगी बताया। प्रशिक्षण से भागीदार शिक्षकों के आत्मविश्वास में वृद्धि हुई।