लक्ष्मी पूजा गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज पर क्षेत्र में दिखा उत्साह

घर-घर में हुई सुख-समृद्धि की कामना – राजेंद्र साहू 

मगरलोड – दीपावली पर्व के पावन अवसर पर क्षेत्र में लक्ष्मी पूजा, गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज का त्योहार हर्षोल्लास, श्रद्धा और छत्तीसगढ़ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। इस दौरान घरों एवं प्रतिष्ठानों को दीपों और आकर्षक सजावट से सजाया गया। माता लक्ष्मी एवं भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उन्नति की कामना की गई।गोवर्धन पूजा के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण की आराधना के साथ प्रकृति एवं गौ माता के प्रति श्रद्धा प्रकट की गई। ग्रामीण क्षेत्रों में गाय-बैलों को सजाकर उनकी पूजा की गई। छत्तीसगढ़ की पारंपरिक लोक संस्कृति और रीति-रिवाजों की झलक भी देखने को मिली।वहीं भाई दूज के अवसर पर बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुखमय जीवन की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा और सम्मान का संकल्प लिया।

इन पर्वों ने क्षेत्र में आपसी प्रेम, भाईचारे, पारिवारिक एकता और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया।

इस पावन अवसर पर राजेंद्र साहू सहसंयोजक छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ मीडिया प्रभारी खिसोरा परिक्षेत्र एवं तहसील साहू संघ मगरलोड ने समस्त क्षेत्रवासियों को लक्ष्मी पूजा, गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।