कांग्रेस प्रभारी महामंत्री बने सुनील, कोषाध्यक्ष निर्मल।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद – कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती डॉ रश्मि चंद्राकर ने पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज की सहमती से वरिष्ठ कांग्रेस नेता ऐडवोकेट सुनील शर्मा को जिला प्रभारी महामंत्री तथा युवा नेता निर्मल जैन को जिला कांग्रेस कमेटी का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। उक्त नियुक्ति पर डॉ रश्मि ने कहा कि दोनों ही काफी सक्रिय हैं। जिसका लाभ जिला कांग्रेस कमेटी को मिलेगा। नियुक्ति पश्चात आज कांग्रेस भवन पहुंचकर नव नियुक्त पदाधिकारी सुनील शर्मा व निर्मल जैन ने जिलाध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर को इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए धन्यवाद कर उनका आभार जताया तथा पूरी निष्ठा से अपने दायित्व के निर्वहन की बात कही। दोनों की नियुक्ति पर कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।