गड़बड़ी व भ्रष्टाचार रोकने भाजपा ने पुनः शुरू की जेम पोर्टल – रमेश।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद – पूर्व व्यापारी प्रतिनिधि व भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य रमेश साहू ने कहा कि जेम पोर्टल के माध्यम से निर्बाध रूप से राष्ट्रीय दर पर सामग्रियों की खरीदी करने प्रदेश सरकार ने जेम पोर्टल शुरू किया है। पूर्व में रमन सिंह के कार्यकाल में इस पोर्टल के माध्यम से शासकीय सामग्री की खरीदी की जाती थी। लेकिन, प्रदेश के पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने अपने करीबियों तथा कांग्रेस के लोगों को लाभ पहुंचाने जेम पोर्टल को नकार दिया था। तथा सीएसआईडीसी के माध्यम से शासकीय सामग्री की खरीदी की। जिसमें बड़ी मात्रा में भ्रष्टाचार की शिकायतें, शासकीय सामानों की खरीदी में गड़बड़ी सामने आई। श्री साहू ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में सुशासन की सरकार है। सीएसआईडीसी में भ्रष्टाचार व गड़बड़ी की शिकायतों को मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लेते हुए इन भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने का फैसला लिया। जिसके तहत जेम के माध्यम से खरीदी की व्यवस्था को फिर से बहाल कर शासकीय सामग्री की खरीदी में पारदर्शिता सुनिश्चित की है। विष्णु सरकार का यह फैसला सुशासन की दिशा में एक और कदम है। रमेश साहू ने कहा कि जेम पोर्टल में सीधे विक्रेता अपना रजिस्ट्रेशन करते हैं। विभाग यहां से वस्तु का चयन करते हैं।