शीतला मंदिर में माता पहुंचनी कल।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद – नगर के मां शीतला मंदिर में 11 जुलाई दिन गुरुवार को माता पहुंचनी का आयोजन किया गया है। जिसमें सुबह से देर शाम तक माता की विशेष पूजा अर्चना कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जाएगा। मंदिर समिति के सदस्य भाऊ राम साहू ने बताया कि माता पहुंचनी के आयोजन की तैयारी हेतु मंदिर समिति जुटे हैं। उन्होंने समस्त नगर वासियों से माता पहुंचनी के अवसर पर मां शीतला मंदिर में दर्शन लाभ लेने उपस्थित होने आग्रह किया है।